वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ चयन परिजनों सहित गांव में खुशी की लहर

0
51

असोहा, उन्नाव।क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी आलोक शुक्ल के पुत्र पीयूष शुक्ल का वायुसेना में फ्लाइट लेफिटनेंट के पद पर चयन होने से परिजनों में खुशी की लहर है । पीयूष के पिता आलोक ने मुलाकात के दौरान बताया कि मेरे बेटे की प्रारंभिक पढ़ाई एक से पांच तक चन्दनखेड़ा स्थित जी डी आर सी इंटर कालेज तथा उसके बाद इंटर तक कि पढ़ाई सरवैया स्थित पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी मेमोरियल एकेडमी व ग्रेजुवेशन भवानीगंज स्थित पंडित ललता प्रसाद डिग्री कालेज से किया । ग्रेजुवेट पूरा करने के बाद एक वर्ष से लखनऊ में किराए के मकान में रह कर आलमबाग स्थित महिंद्रा कोचिंग पढ़ाई व तैयारी कर रहा था ,इसी दौरान उसका वायु सेना में चयन हो गया । पीयूष की माँ बेबी शुक्ल ग्रहणी है तथा पिता आलोक किसानी के साथ पुरोहिती के कार्य करते है । पीयूष के चयन होने की खबर मिलते ही लोगो का पीयूष घर बधाई देने पहुंचने लगे । पीयूष के चयन से सेमरी गांव में प्रमोद शुक्ल , डॉ पुत्तन , रामू मिश्र ,मोहित शुक्ला, आजम खां , बचोले सिंह ,सन्दीप सिंह,अवनीश शुक्ला, प्रेम बाबा,राजा सविता,रमाकान्त पाण्डे ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए बताया कि मेरे गांव के लाल ने वायु सेना में चयनित होकर गांव सहित क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here