सरसौल,कानपुर।महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसौल कस्बे में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नवागत प्रभारी निरीक्षक जनार्दन सिंह ने पुलिस बल के साथ सरसौल बाजार में पैदल रूट मार्च किया।
रूट मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना, आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। इस दौरान थाना प्रभारी ने बाजार के व्यापारियों, दुकानदारों और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मामलों की जानकारी देते हुए अपनी शिकायतें रखीं। इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कहा कि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की तथा अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। रूट मार्च के दौरान उन्होंने चौकी प्रभारी राजमोहन मिश्रा को सुरक्षा व्यवस्था और नियमित गश्त को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।




