बीआरसी मुख्यालय पर जूनियर शिक्षक संघ की

0
116

असोहा, उन्नाव।ब्लाक इकाई का गठन
आज गुरुवार दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बीआरसी मुख्यालय पर जूनियर शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में पहुंचे संघ के जिलाध्यक्ष अनुपम मिश्रा व संरक्षक राघवेंद्र सिंह ने ब्लाक इकाई गठन का प्रस्ताव रखा।निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई।शिक्षकों की आपसी सम्मति से अरविंद शुक्ला प्रधान शिक्षक बछौरा को निर्विरोध ब्लाक अध्यक्ष चुना गया।वही अनिल पाल को ब्लाक महामंत्री,शैलेंद्र आर्य कोषाध्यक्ष,मुकेश शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अमित कुमार,रजनीश सिंह,उपेंद्र शंकर को उपाध्यक्ष,विनोद साहू लेखाकार,पुनीत तिवारी, रुपेंद्र सिंह,मुन्नीलाल को संयुक्त मंत्री,संध्या द्विवेदी महिला उपाध्यक्ष चुना गया।सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here