उन्नाव।शुक्रवार को सरोसी ब्लाक में वेदांता हेल्थकेयर क्लीनिक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें पुरूषों और महिलाओं को मिलाकर 85 मरीजों ने चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया। कैंप का उद्घाटन सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फिता काट कर और अपना हेल्थ चेकअप कराया शुभारम्भ किया। इस दौरान बदलते मौसम के चलते सर्दी जुखाम बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। जिन्हें दैनिक आहार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान डाक्टर शरद कुमार, डाक्टर अमित कुमार, डाक्टर पूजा,फार्मासिस्ट प्रियांशु बाजपेई फार्मासिस्ट भारती सिंह,एलटी शिवानी और क्लीनिक के प्रबंधक मयंक बाजपेई वरिष्ठ पत्रकार प्राचीन्द्र मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहें।




