थाना गंगाघाट के इन्स्पेक्टर क्राइम बने माबूद रज़ा

0
39

उन्नाव।जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरुस्त बनाए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह द्वारा गुरुवार को एक इन्स्पेक्टर एवं बीस दरोगाओं को इधर से उधर किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी गश्ती में हाल ही में जनपद सीतापुर से स्थानान्तरण पर आए इन्स्पेक्टर माबूद रज़ा को थाना गंगाघाट का इन्स्पेक्टर क्राइम बनाया गया है एवं उ.नि. अनिल कुमार पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना कोतवाली सदर, उ.नि. ऋषि कपूर चौकी प्रभारी नेवरना थाना अचलगंज से थाना बांगरमऊ, उ.नि. बलवीर सिंह पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी नेवरना थाना अचलगंज, उ.नि. देवेन्द्र अवस्थी चौकी प्रभारी भगवन्त नगर थाना बिहार से पुलिस लाइन, उ.नि. कृष्ण कुमार सिंह थाना बिहार से चौकी प्रभारी भगवन्त नगर थाना बिहार, उ.नि. मृत्यंजय बहादुर चौकी प्रभारी कालूखेड़ा थाना असोहा से थाना अचलगंज, उ.नि. लाल चन्द कन्नौजिया पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कालूखेड़ा थाना असोहा, उ.नि. प्रेम प्रकाश दीक्षित चौकी प्रभारी उगू थाना एफ चौरासी से पुलिस लाइन, उ.नि. प्रवीण कुमार थाना औरास से चौकी प्रभारी उगू थाना एफ चौरासी, उ.नि. दृगपाल सिंह चौकी प्रभारी राजेपुर थाना एफ चौरासी से थाना एफ चौरासी, उ.नि. दिनेश सिंह पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी राजेपुर थाना एफ चौरासी, उ.नि. राजीव भदौरिया चौकी प्रभारी कुरसठ थाना आसीवन से थाना बांगरमऊ, उ.नि. सुरेन्द्र सिंह पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कुरसथ थाना आसीवन, उ.नि. राम मिलन यादव पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कोतवाली, उ.नि. नजर इमाम वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कोतवाली से थाना मौरावां, उ.नि. इम्तियाज खान पुलिस लाइन से सीसी टीम थाना सफीपुर, उ.नि. शोभा लाल पुलिस लाइन से सीसी टीम थाना बिहार, उ.नि. मुकेश कुमार पुलिस लाइन से सीसी टीम थाना मौरावां, उ.नि. गुलरेज अख्तर पुलिस लाइन से थाना एफ चौरासी, उ.नि. जय प्रकाश पाण्डेय पुलिस लाइन से थाना बिहार स्थानान्तरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को तत्काल नव नियुक्ति पर कार्य भार ग्रहण किए जाने का आदेश पारित किया गया है। आशा है इस फेरबदल से जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ हो सकेगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here