प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित

0
56

उन्नाव।जिलाधिकारी उन्नाव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
घनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी उन्नाव एवं श्री अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी उन्नाव द्वारा पन्नालाल सभागार, उन्नाव में जनपद के समस्त प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के हितों की सुरक्षा, परीक्षा संबंधी वातावरण को सकारात्मक एवं पारदर्शी बनाए रखना तथा कोचिंग संस्थानों एवं प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।बैठक के दौरान उपस्थित कोचिंग संस्थान संचालकों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। जिलाधिकारी उन्नाव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके यथासंभव एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here