बाबा मिलनदास हत्याकांड में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दो अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर

0
43

बांगरमऊ,उन्नाव।साधू मिलन दास हत्याकांड में नाम जद किए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन को अदालत में पेश किया है । जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं घटना का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। खास बात यह है कि मृतक के भाई द्वारा दी गई तहरीर में जिन दो लोगों को घायल संत के साथ मौजूद बताया गया था, उन्हे भी आरोपित बनाकर जेल भेज दिया गया है।
मालूम हो कि बीते मंगलवार को मोहल्ला घूरे टोला निवासी संत मिलन दास मोहल्ला पूरबिया टोला में अपने परिचितों से मिलने गए थे। आरोप है कि वहां से लौटते समय इसराइल ने उनकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया था । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद सभासद अतीक खान, शफी और लल्ली ने घायल संत को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था । जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
घटना के बाद मृतक के भाई वीरेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर इसराइल, शानू और यामीन को नामजद किया था। तहरीर में लल्ली और शफी का उल्लेख घायल संत के साथ होने वाले व्यक्तियों के रूप में किया गया था। हालांकि पुलिस ने तहरीर में दर्ज सभी पांच लोगों को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने लल्ली पुत्र दुर्गादीन निवासी मोहल्ला गुलाम मुस्तफा तथा यामीन पुत्र जाबिर और शफी पुत्र जान मोहम्मद निवासी मोहल्ला पूरबिया टोला का चालान कर अदालत में पेश किया । जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई के बाद नगर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here