सरसौल ब्लॉक में 3 दिवसीय सेवा मेले का आगाज: ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर और DDO आत्म प्रकाश रस्तोगी ने किया शुभारंभ

0
76

सरसौल,कानपुर।महाराजपुर विधानसभा स्थित विकासखंड सरसौल में, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर परिसर में रविवार को तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर, जिला विकास अधिकारी आत्म प्रकाश रस्तोगी, प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर और प्रधान रामकुमार ने दीप जलाकर किया।

मेले में विभिन्न विभागों ने योजनाओं के स्टॉल लगाए। ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर और DDO आत्म प्रकाश रस्तोगी ने सभी स्टॉलों का जायजा लिया। आत्म प्रकाश रस्तोगी ने अफसरों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिले, इसमें लापरवाही न हो।

DDO आत्म प्रकाश रस्तोगी ने कहा, _”सरकार का मकसद है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचे। सभी कर्मचारी ईमानदारी से काम करें।”_ तीन दिन तक स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यक्रम चलते रहेंगे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here