असोहा, उन्नाव।ब्लाक का सबसे बड़ा ब्यापारिक औद्योगिक क्षेत्र वाला
मिर्री कलां कस्बा के व्यापारी एक अदत बैंक के लिए मोहताज है जब कि यहां क्षेत्र के बिजनेस मैन करोड़ों का टैक्स सरकार को देते हैं। लखनऊ पुरवा रोड पर स्थित मिर्री कलां में ईट भट्ठा,किराना,टेन्ट, फर्नीचर, पेट्रोल पंप
तथा किसानों की सुविधा के लिए एक राष्ट्रीय कृत बैक की अत्यधिक जरूरत की मांग स्थानीय लोग करते आ रहे हैं।
मिर्री कलां के प्रधान धुन्नर लोधी
ने बताया कि लगभग पन्द्रह वर्ष
पूर्व यहां पर सेन्ट्रल बैंक की शाखा स्थापित हुयी थी लेकिन बाद में कांथा के लोगों ने अपनी पहुंच के चलते शाखा को कांथा में स्थापित करवा लिया। पेट्रोल पंप के मालिक सर्वेश सोनकर ने बताया कि मिर्री में बैक न होने से पुरवा सात किलोमीटर दूर तथा इतनी ही दूर कांथा बैक पैसा जमा कराने जाना पड़ता है जो कि समस्या है। व्यापारियों ने कहा कि लम्बे समय से हमलोगों
ने बैक की मांग किया लेकिन हल नहीं निकल सका, फिलहाल
मिर्री कलां के लोगों ने मिर्री में एक अदत बैक की शाखा स्थापित करने की पुनः मांग किया है।




