उन्नाव।ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बांगरमऊ नगर के लखनऊ रोड पर नवीन प्रतिष्ठान ‘सनशाइन सोलर सॉल्यूशन’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए शोरूम के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब अत्याधुनिक सोलर पैनल और बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने वाले अन्य उपकरणों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बदलू खां व विशिष्ट अतिथि डॉ मुन्ना अल्वी, सुरेश पाल, शशांक शेखर शुक्ला आलोक त्रिपाठी, गुलिस्तान खां द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान को फूलों और लाइटों से बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जो आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र रहा।शोरूम के प्रोपराइटर राशिद खां व दाऊद खान ने कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को किफायती दरों पर बेहतरीन सोलर तकनीक उपलब्ध कराना है। आज के समय में सोलर ऊर्जा न केवल बिजली की बचत है, बल्कि भविष्य की जरूरत भी है।” राशिद खां ने कार्यक्रम के अंत में सभी आए हुए आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि ‘सनशाइन सोलर सॉल्यूशन’ गुणवत्ता और सेवा के मामले में ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। प्रतिष्ठान पर विभिन्न प्रकार के सोलर पैनल, इनवर्टर, सोलर बैटरी और स्ट्रीट लाइट उपलब्ध हैं। विशेषज्ञों द्वारा ग्राहकों को सोलर सब्सिडी और इंस्टॉलेशन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी। शुभारंभ के अवसर पर नगर के प्रबुद्ध जनों ने राशिद खां व दाऊद खां को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुकर्रम खान, बउआ पाल, प्रेम, रामबिहारी, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देखे फोटो।





