श्री कृष्णा भूषण वेद वेदांग विद्यालय और बाबा कुटी खंभौली में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का किया गया आयोजन

0
25

उन्नाव।प्रदेश सरकार द्वारा वित्त पोषित नगर के स्टेशन रोड स्थित श्री कृष्णा भूषण वेद वेदांग विद्यालय में आज बुधवार को विधि विधान के साथ तीन पूर्व छात्रों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया।
विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या अंजुलता द्विवेदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आचार्य पंडित प्रवीण दीक्षित ने वेद मंत्रोच्चार के साथ अनुराग दीक्षित, मयंक द्विवेदी व अमन दीक्षित कुल तीन बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया। कार्यक्रम में शामिल सपा नेता डा शशांक शेखर शुक्ला, विधायक पुत्र अंशुल कटियार, बार एसोसिएशन उन्नाव के पूर्व चेयरमैन शैलेन्द्र कुमार शुक्ल तथा पालिका चेयरमैन रामजी गुप्ता ने नगर एवं क्षेत्र के एक मात्र पुरातन संस्कृत विद्यालय के भवन को जीर्ण-शीर्ण स्थिति में देखकर गहरा दुख व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वह भवन के जीर्णोद्धार का प्रकरण प्रदेश शासन तक अवश्य पहुंचाएंगे। नगर निवासी सर्वेश अग्निहोत्री प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज हसनगंज, राजीव बाजपेई पूर्व महाप्रबंधक जल संस्थान लखनऊ, विपिन द्विवेदी पूर्व शिक्षक, भागवताचार्य पंडित नंदकिशोर शास्त्री, भाजपा नेता ज्ञानेश द्विवेदी , पप्पू द्विवेदी शिक्षक , अतुल शुक्ला , संजीव कुमार शुक्ला गुड्डू, अभिनव दीक्षित, विशाल मिश्रा, अनुज द्विवेदी, भरत जी दीक्षित, अंशुल कटियार, बब्लू दीक्षित व अभिषेक तिवारी शिक्षक आदि नागरिकों ने बटुकों को सम्मानित कर उन्हें आशीर्वचन प्रदान किया।

बाबा कुटी खंभौली में सामूहिक उपनयन संस्कार का किया गया आयोजन

उन्नाव।
क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्थित बाबा कुटी ख़भौली पर भी नागा संन्यासी श्री श्री 1008 महंत राममुनि महाराज की अध्यक्षता में सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। जिले के विख्यात आचार्य पंडित रामदेव तिवारी ने सज्जन द्विवेदी व शुभम दीक्षित दोनों आचार्यों के साथ वेद मंत्रोच्चार के साथ अमित शुक्ला, शिखर बाजपेई व लवकुश तिवारी कुल तीन बटुकों कि उपनयन संस्कार कराया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद आयोजित भण्डारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक देवेंद्र दीक्षित, राजेंद्र दीक्षित, राकेश कुमार मिश्रा व अनूप गुप्ता आदि ने तीनों बटुकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here