चमड़े के कतराने में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

0
26

उन्नाव।जिले के बिछिया ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चमड़े के कतराने (स्क्रैप) में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना दही प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, जिससे आग फैलने से पहले ही स्थिति नियंत्रण में आ गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here