उन्नाव।जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव एवं अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व विनी सिंह क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की प्रस्तावित पासिंग आउट परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड की तैयारियों, अनुशासन, कदमताल, ड्रिल की शुद्धता एवं समन्वय का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे परेड को निर्धारित मानकों के अनुरूप भव्य एवं प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने प्रशिक्षण में गुणवत्ता, अनुशासन एवं टीमवर्क के महत्व पर विशेष बल दिया।इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री सचिन राय भी उपस्थित रहे ।




