बांगरमऊ के लाल अपूर्व शुक्ला ने बढ़ाया मान, दिल्ली में हुए सम्मानित ​

0
25

उन्नाव।दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘साधना सप्ताह 2026’ के दौरान क्षेत्र के लिए गौरवशाली क्षण आया, जब बांगरमऊ नगर निवासी अपूर्व शुक्ला को भारतीय रेलवे में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
​ विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट (IRITM), लखनऊ को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। यह सम्मान संस्थान को उसके तकनीकी नवाचार और कुशल प्रबंधन के लिए दिया गया है। ​यह प्रतिष्ठित पुरस्कार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, जितेंद्र सिंह द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार ग्रहण करने के लिए मंच पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार और IRITM के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर मौजूद थे। ​सबसे गर्व की बात यह है कि इस विशेष पुरस्कार को प्राप्त करने वाली मुख्य टीम में बांगरमऊ नगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता तथा समाजसेवी शैलेंद्र कुमार शुक्ला के बड़े पुत्र तथा उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के अधिवक्ता अनुभव शुक्ला के बड़े भाई होनहार युवा अपूर्व शुक्ला भी शामिल रहे। अपूर्व की इस उपलब्धि से न केवल रेलवे विभाग में उनका कद बढ़ा है, बल्कि उनके पैतृक निवास बांगरमऊ में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। ​जैसे ही यह समाचार बांगरमऊ पहुंचा, अपूर्व शुक्ला के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने उनके परिजनों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों का कहना है कि अपूर्व ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से उन्नाव जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अपूर्व शुक्ला पूर्व में भारतीय वायु सेवा में भी रहकर नगर और जनपद का मान बढ़ा चुके हैं।

देखे फोटो।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here