उन्नाव।माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देष के अनुपालन में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त जांच जनपद उन्नाव शहर के विभिन्न स्थानों पर की गयी। इस अभियान में श्री संजीव कुमार सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन प्रथम उन्नाव एवं मालकर अधिकारी उन्नाव, श्री सुनील सिंह यातायात निरीक्षक उन्नाव, श्री तिलक सिंह, सहायक यातायात निरीक्षक उन्नाव एवं दोनो विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। माॅडिफाइड एवं तेज आवाज के साईलेंसर के जांच में उन्नाव बाईपास के नीचे एवं हरदोई तिराहा के आस-पास माॅडिफाइड विशेष कर बुलेट के साईलेंसर की चेकिंग की गयी एवं माॅडिफाइड साईलेंसर लगे दो वाहनों का चालान किया गया। इसी क्रम में हरदोई तिराहा पर स्थित दुपहिया वाहन के गैराज का निरीक्षण किया गया एवं माॅडिफाइड साईलेंसर का विक्रय न करने एवं न लगाने के लिये आदेश दिया गया। इसी जागरूकता के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय उन्नाव में दुपहिया एवं चारपहिया गैराज/वर्कषाॅप मालिक की बैठक बुला कर उनको माॅडिफाइड साईलेंसर एवं प्रेषर हाॅर्न न लगाने के लिये निर्देशित किया गया उक्त बैठक में श्रीमती श्वेता वर्मा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, श्री संजीव कुमार सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन प्रथम उन्नाव, श्रीमती प्रतिभा गौतम सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन द्वितीय उन्नाव एवं यात्री एवं मालकर अधिकारी उन्नाव उपस्थित रहे।




