उन्नाव।बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जगत नगर स्थित साधन सहकारी समिति में गुरुवार रात हुई चोरी ने हड़कंप मच गया। अंदरूनी मिलीभगत की आशंका के बीच गोदाम से करीब 70 बोरी खाद गायब होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक, गोदाम में डीएपी, एनपीके समेत अन्य उर्वरक सुरक्षित थे। निगरानी की जिम्मेदारी पास में रहने वाले चौकीदार इदरीस के पास थी। आरोप है कि देर रात उसके पुत्र जुनैद ने ही चाबी का इस्तेमाल कर शटर खोला और योजनाबद्ध तरीके से चोरी को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि जुनैद ने क्षेत्रीय निवासी एक व्यक्ति का डाला (छोटा मालवाहक वाहन) मौके पर बुलाया और करीब 70 बोरी खाद डीएपी, एनपीके, उसमें लदवाकर गायब हो गया। वारदात के बाद शटर दोबारा बंद कर दिया गया, ताकि तुरंत किसी को शक न हो।शुक्रवार सुबह जब समिति के सचिव मो. रफीक गोदाम पहुंचे तो स्थानीय लोगों से रात की गतिविधियों की
जानकारी मिली। शटर खोलकर देखा तो अंदर रखी खाद की बोरियां गायब थीं। पूछताछ में पहले चौकीदार ने टालमटोल की, लेकिन सख्ती पर बेटे की संलिप्तता स्वीकार करने की बात सामने आई।उसी को औने-पौने दाम में चोरी की खाद लादकर सौंप दी गई।इससे पूरे मामले में वाहन मालिक की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में खाद की चोरी बिना मिलीभगत के संभव नहीं।सूत्रों के अनुसार, चौकीदार द्वारा मामला दबाने और शिकायत न करने की बात भी सामने आई है, जिससे संदेह और गहरा गया है। वहीं यह भी चर्चा है कि चोरी की खाद को रातों-रात आसपास के इलाकों में खपा दिया गया।फिलहाल समिति की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी गई है, जिससे मामला और उलझता नजर आ रहा है।क्षेत्र में घटना को लेकर आक्रोश है और लोग जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि कब तक तहरीर दी जाती है और पुलिस इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर पाती है या नहीं?




