बांस बल्लियों के सहारे झूलते हुए तार नगर वासियों के लिए बने हुए हैं जान का खतरा

0
25

उन्नाव।बांस बल्लियों के सहारे झूलते हुए तारों से नगर वासियों आम जनमानस को हो सकता है बड़ा खतरा। नगर वासियों के माने 8-10 वर्षों से नगरवासी इसी तरह से बांस बल्लियों के सहारे से अपने घरों में जला रहे हैं बिजली।
नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 25 दरोगा बाग चांदमारी की नई बस्ती मुस्कान पैलेस के बगल में लगभग 8,10 वर्षों से नगर वासी बांस वल्लियों के सहारे अपने अपने घरों में बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। नगर वासियों के माने काशी राम विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी द्वारा बांस वल्लियों के सहारे हमारे घरों में विद्युत कनेक्शन किए थे लेकिन अब बल्लियों के सहारे झूलते हुए तार हमारी जान का खतरा बने हुए हमें प्रत्येक दिन भय लगा रहता है कि यह झूलते हुए तार आम जनता के साथ-साथ हमारे बच्चों के ऊपर ना गिर जाए। यह बल्लियों के सहारे झूलते हुए तार बरसात के समय में कई बार गिर चुके हैं लेकिन किसी भी प्रकार की किसी को क्षति या नुकसान नहीं हुआ था। जिसकी शिकायत हम नगर वासियों ने कई बार काशीराम विद्युत उप केंद्र में की और खंभे लगवाने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया। कई बार पत्रकार के माध्यम से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी प्रकाशित प्रसारित किया गया लेकिन अभी तक समस्या का कोई निदान नहीं किया गया। खबर प्रकाशित होने पर और ट्विटर के माध्यम से शिकायत अधिकारियों तक पहुंचने पर काशीराम उपकेंद्र के जेई महोदय मौके वारदात पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और उन्होंने कहा कि खंभे हम नहीं लगवा सकते हैं खंभे सिर्फ विधायक ही लगावा सकते हैं। लेकिन वर्षो बीत गए अभी तक बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं जिससे झूलते हुए तारों से आए दिन समस्या बनी रहती है और हमारे बस्ती पर हमेशा एक बड़ा खतरा मंडराया करता है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here