उन्नाव।फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के चिंता पुरवा निवासी अखिलेश पत्नी मधु बुखार की दवा लेने पास के विकास भवन जाजामऊ चौराहे पर एक झोलाछाप डॉक्टर के पास दवा लेने गई थी।मधु ने डॉक्टर को तीन महीने की गर्भवती होने की बात भी बताई।डॉक्टर बोले कोई बता नहीं है दवा से कोई परेशानी नहीं होंगी मे बहुत बड़ा डॉक्टर हु मेरा कानपुर मे गाँधी हॉस्पिटल भी चलता है। यह कह कर मधु को दवा दी बोला साम और सुबह खा लेना। दवा खाने से मधु को पेट दर्द होने लगा तो मधु सुबह फिर डॉक्टर के पास गई और बताया डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाया और दवा दी बोला ठीक हो जायेगा पर इंजेक्शन और दवा से मधु की हालत और बिगड़ने लगी तब मधु के पति अखिलेश ने उसको किसी और डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने अल्ट्रासॉउन्ड और जांच कर किसी महिला डॉक्टर को दिखाने को कहा। ज़ब मधु ने अल्ट्रासॉउन्ड कराया तो डॉक्टर ने बताया की बच्चा पेट मे ही मर चूका है।जिसपर घर वाले उसे कानपुर ले गए जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोप है विकास भवन जाजामऊ चौराहे पर ए बी फार्मा क्लिनिक नाम से डॉक्टर कयूम पुत्र कल्लू निवासी नौबत गंज ने कई बार मरीज हता हत हो चुके है।जिसकी कई बार शिकायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव व जिलाधिकारी को शिकायत पत्र दिए गए पर जाँच के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है।जिससे इस डॉक्टर के हौसले बुलंद है और आए दिन किसी ना किसी मरीज की जिंदगी से खिलवाड़ किया जाता रहता है।




