सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत सिद्धनाथ मंदिर परिसर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक का हुआ भव्य आयोजन

0
16

उन्नाव।इस धार्मिक अनुष्ठान में माननीय सदर विधायक पंकज गुप्ता जी मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जनपद उन्नाव के सिद्धनाथ मंदिर परिसर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में माननीय सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज व जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रुद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव का जल, दुग्ध एवं अन्य पवित्र सामग्रियों से अभिषेक कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। मंदिर परिसर में भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।” वहीं मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज ने अपने संबोधन में कहा कि “धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहे और जनसहभागिता बढ़े।” कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
जिला पर्यटन अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि
भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम व परम पवित्र तीर्थ स्थल सोमनाथ की यात्रा उत्तर प्रदेश सरकार नि:शुल्क करा रही है। इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों से 10-10 श्रद्धालुओं का चयन किया गया है, जिसमें पुजारी, उद्यमी, सफाई कर्मचारी और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। चयनित 750 श्रद्धालु 19 अप्रैल को लखनऊ से गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्नाव जनपद के श्रद्धालुओं के इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट डॉक्टर विपिन सिंह करेंगे। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 – वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश से गुजरात तक की यात्रा का वहन प्रदेश का संस्कृति विभाग करेगा, जबकि गुजरात में आवास, भोजन व स्थानीय यातायात की व्यवस्था वहां का पर्यटन विभाग संभालेगा उन्नाव जनपद के जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता वाली समिति ने 10 -श्रद्धालुओं का चयन कर सूची भेज दी है। पर्यटन अधिकारी संतोष सिंह ने कहा कि गुजरात के सोमनाथ मंदिर की यात्रा के लिए निर्धारित मानकों के आधार पर चयन समिति के नोडल अधिकारी श्री तेजवंत सिंह ने दस श्रद्धालुओं का चयन किया है। यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह निश्शुल्क रहेगी।
दर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम :
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सोमनाथ संकल्प संवाद, लाइट एंड साउंड शो, सोमनाथ म्यूजियम भ्रमण, भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती और दीपोत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। 18 अप्रैल को तीर्थयात्रियों का लखनऊ आंगमन होगा और 19 अप्रैल को लखनऊ से सोमनाथ के लिए प्रस्थान किया जाएगा। 21 अप्रैल को सोमनाथ (गुजरात) पहुंचने के बाद 22-23 अप्रैल तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। 24 अप्रैल को सोमनाथ से लखनऊ के लिए वापसी होगी।
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक (पी.डी.) श्री तेजवंत सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी संतोष सिंह ,डॉ. विपिन सिंह , मुन्नासिंह अवधूत तथा आशीष निगम विशेष रूप से उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here