थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया

0
15

उन्नाव।थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव पर राम रोशन पुत्र राम बली निवासी मदार नगर द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 16/04/2026 को समय लगभग 06 बजे उन्होंने अपनी लगभग 12 वर्षीय पुत्री को परमेश्वर पुत्र खिलाड़ी के घर जाने से मना किया, जिससे नाराज होकर वह कहीं चली गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद बालिका का पता नहीं चल सका।उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना बांगरमऊ द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन कर बालिका की खोजबीन प्रारंभ की गई। खोजबीन के दौरान पेट्रोल पंप एवं आसपास स्थित रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया, जिसमें बालिका शाम लगभग 08:30 बजे घर से निकलते हुए दिखाई दी तथा पेट्रोल पंप के पीछे से होते हुए परमेश्वर पुत्र खिलाड़ी के घर के पास जाती हुई देखी गई।उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल संबंधित स्थान पर पहुंचकर जांच की गई, जहां बालिका परमेश्वर के घर में सोती हुई मिली। पुलिस द्वारा बालिका को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।स्थानीय पुलिस की तत्परता एवं सजगता के चलते बालिका को शीघ्र सकुशल बरामद कर लिया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here