उन्नाव।सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि सम्बन्धित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, फसल बीमा दावों के निस्तारण के लिए क्रॉप कटिंग आवश्यक एमएसपी यानी फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुड़े निर्णयों तथा कृषि नीति निर्धारण के लिए हर वर्ष कराई जाती है क्रॉप कटिंग- जिलाधिकारी।क्रॉप कटिंग के जरिये विभिन्न क्षेत्रों में फसल उत्पादन का सटीक एवं शुद्ध आकलन किया जाता है-जिलाधिकारी।जिलाधिकारी गौरांग राठी जी की उपस्थिति में जनपद की तहसील सदर के राजस्व ग्राम ख़्वाजीपुर के कृषक श्री विजय शंकर पुत्र श्री बाबूराम के गेहूं के खेत में रवि वर्ष 2025-2026 में क्राफ्ट कटिंग का कार्य किया गया। इस अवसर पर जिला अधिकारी ने अपने सामने क्राफ्ट कटिंग से संबंधित गेहूं की फसल के क्षेत्रफल को फीते से माप कराकर मजदूरों की उपस्थिति में फसल की कटिंग कराई । तत्पश्चात फसल कटिंग से निकले अनाज का वजन कराकर उपज का औषत निकाला गया
। गाटा संख्या 2643 रकबा,194 में 14 किलो 500 ग्राम गेंहूँ निकला जिससे 33.75 कुंटल प्रति हेक्टर अनाज की उपज का औषत निकाला गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार उप जिला अधिकारियों की तरफ से भी क्राफ्ट कटिंग कराकर फसल का औसत उपज निकाला जाता है तत्पश्चात पूरे जिले में कितना उत्पादन प्रति हेक्टेयर हुआ उसका औसत निकाल कर शासन को भेजा जाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि सम्बन्धित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, फसल बीमा दावों के निस्तारण, एमएसपी यानी फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुड़े निर्णयों तथा कृषि नीति निर्धारण के लिए हर वर्ष क्रॉप कटिंग कराई जाती है।
क्रॉप कटिंग के जरिये विभिन्न क्षेत्रों में फसल उत्पादन का सटीक एवं शुद्ध आकलन हो जाता है।इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि श्री रवि चंद्र प्रकाश उप जिलाधिकारी सदर श्री क्षितिज द्विवेदी जी नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक संबंधित लेखपाल सहित अन्य संबंधित व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।




