मंडफिया में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती

0
25

मंडफिया (चित्तौड़गढ़) राजस्थान।
मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवरिया सेठ मंदिर में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ग्राम पंचायत मंडफिया (साँवलिया जी) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व उप सरपंच आजाद हुसैन, सेवा निवृत्त तहसीलदार सवाई लाल, गोकुल जी (मार साहब), एडवोकेट शाहिद (मंडफिया बार अध्यक्ष), महेंद्र जाजोरिया (आयुर्वेदिक अस्पताल), कन्हैया लाल गर्ग, फारूक मोहम्मद एवं प्रशासक प्रतिनिधि अभिषेक जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त कर समाज को नई दिशा दी और देश को मजबूत संविधान प्रदान किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान पुरानी ग्राम पंचायत भवन (मीरा चौक) में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां लोगों ने “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।
आयोजन में युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर को नीले झंडों एवं बैनरों से सजाया गया था, जो बाबा साहब के प्रति श्रद्धा को दर्शा रहा था।
कार्यक्रम के अंत में महेंद्र जाजोरिया एवं कन्हैया लाल गर्ग ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here