थाना कोतवाली सदर, उन्नाव।गुमशुदा बच्ची की सकुशल बरामदगी, परिजनों ने की पुलिस की प्रशंसा

0
32

उन्नाव।करीब 09.00 बजे को डॉयल 112 पर थाना कोतवाली सदर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कालर पवन निगम पुत्र विवेक निगम नि0 उम्मीदो का शहर थाना कोतवाली सदर उन्नाव की पुत्री उम्र 11 वर्ष दिनांक 13.04.2026 को समय 16.00 बजे घर से बिना बताये कही चली गयी है , जिसकी काफी खोजबीन की पर बच्ची नहीं मिली । सूचना पर थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा तत्काल बच्चे की खोज में पुलिस टीम को रवाना किया गया । ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्ची को मात्र 02 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिवारीजनो के सुपुर्द किया गया । जिसपर गुमशुदा के परिजनो द्वारा थाना कोतवाली पुलिस टीम की भूरि -भूरि प्रशंसा की गयी ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here