सरसौल/कानपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की नई कार्यसमिति की घोषणा हो गई है। इसमें महाराजपुर के युवा अधिवक्ता *पुष्पेंद्र सिंह* को *क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य* की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में उनका नाम *क्रमांक 37* पर दर्ज है।
यह नियुक्ति क्षेत्रीय अध्यक्ष *राम नरेश तिवारी* के नेतृत्व वाली टीम में की गई है।
पुष्पेंद्र सिंह लंबे समय से पार्टी संगठन और किसान हितों के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। क्षेत्र में उनकी छवि एक कर्मठ और मिलनसार कार्यकर्ता की है। यही वजह है कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।
मनोनयन की खबर मिलते ही महाराजपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देना शुरू कर दिया।
इस मौके पर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा, “पार्टी ने जो सम्मान और विश्वास दिया है, उसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार। मैं किसान भाईयों की हर समस्या को संगठन तक पहुंचाऊंगा और उनके हक की लड़ाई लड़ूंगा।”
क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवा नेतृत्व को मौका मिलने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।




