चैहल्लुम मंगल को मनाया जाएगा;

0
43

उन्नाव।करबला की जंग में सत्य, अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले मानवता को बचाने के लिए अपने प्राण को बलिदान करने वाले शहीदे आज़म हज़रत इमाम हुसैन (अ. स.)की शहादत के बाद उनका चैहलूम मनाया जाता है।
यह जानकारी देते हुए अंजुमन हैदरिया _ अब्बासिया न्योतनी के मीडिया प्रभारी मुर्तजा हैदर रिज़वी ने बताया कि शहीदे आज़म हज़रत इमाम हुसैन (अ.स) का .चैहल्लुम तारीख़ 4 अगस्त दिन मंगल को जनपद उन्नाव में ग़मगीन माहौल में मनाया जायेगा। चेहल्लुम के मौके पर शहर उन्नाव में, शुक्लागंज , न्योतनी,मोहान , मौरांवा, पुरवा, सफीपुर, आसीवन, बांगरमऊ, नवाबगंज, हिलौली, आदि दूर दराज के कस्बों, ग्रामीण अंचलों में मजलिस, जुलूसों का आयोजन करके गमगीन माहौल में चेहलुम मनाया जाता है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here