उन्नाव।मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित संस्था ‘नर सेवा नारायण सेवा समिति’ का विस्तार करते हुए संगठन में नए दायित्वों की घोषणा की गई है। संस्था के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष विमल द्विवेदी ने आधिकारिक रूप से राकेश राजपूत को उन्नाव का जिलाध्यक्ष तथा अजय त्रिवेदी को जिला प्रभारी नियुक्त किया है।
यह घोषणा संस्था के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के दौरान की गई। नई नियुक्तियों से संगठन को जनपद में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
13 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
नियुक्ति की घोषणा के साथ ही बैठक में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 13 अगस्त को निकाली जाने वाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की और सभी से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की अपील की।
पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ करना है।
इस अवसर पर संस्था के ऐ.के दीक्षित, निशांत शुक्ला, ओमकार यादव ,अवधेश दीक्षित, शेखर अवस्थी, विकास सिंह सेंगर, सुनील भदौरिया, धर्मेंद्र शुक्ला, अखिल मिश्रा, राघवेन्द्र पांडेय, अभि तिवारी, सुजीत सिंह, परिमल मिश्रा , केतन अवस्थी, शिवसेवक त्रिपाठी, अमित शुक्ला, मनीष अवस्थी, महेंद्र निषाद, आदर्श पांडेय ,अंशु शुक्ला , सतीश चंद्र, आलोक शुक्ला, अमूल्य बाजपेई , अनिल अवस्थी, गोलू पांडे, विष्णु गुप्ता, आलोक कुशवाहा , अमित तिवारी, दीपचंद तिवारी , सर्वेश शुक्ला, अंकुर त्रिपाठी, शिवम शुक्ला अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।




