ग्रामथाना कोतवाली सदर के मगरवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत  गलगलहा स्थित पंचायत भवन में बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर पारिवारिक सौहार्द एवं महिला सम्मान का दिया गया संदेश

0
55

उन्नाव।प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्री मती रेखा सिंह की अध्यक्षता में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन चौपाल के रूप में थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत, मगरवारा चौकी क्षेत्र के ग्राम गलगलहा स्थित पंचायत भवन मे किया गया। कार्यक्रम में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति, वरिष्ठ सालाहकार चौकी प्रभारी रवि शंकर पाण्डेय , ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर श्री चंद्रकान्त मिश्रा, उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह,आरक्षी अंकेश यादव, विनीत कुमार गिल मधुसुदन महिला आरक्षी सीमा, शैलजा, रेनू , करिश्मा, आकांक्षा वर्मा , महिला थाना से महिला आरक्षी रंजना देवी, दीपिका दीक्षित पुलिस टीम उपस्थित रही। सम्मेलन में सास, बहू, ननद, भाभी, मां, बेटियों एवं छात्राओं सहित ग्राम सभा के सम्मानित नागरिकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। चौपाल के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को पारिवारिक संबंधों में प्रेम, सम्मान एवं आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार की बहू को सदैव बेटी के समान सम्मान एवं स्नेह दिया जाना चाहिए तथा बहू और बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। सी ओ सिटी ने कहा बहुओं को भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सास को मां के समान सम्मान देने तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के लिए प्रेरित करना चाहिए और सभी महिलाओं को 1090, 112 और 108 आदि महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की आवश्यकता पड़ने पर त्वरित उपयोग की बात बतायी। डॉ मनीष सेंगर ने कई संस्मरण बताते हुए महिलाओं द्वारा अपने परिवार में प्रेम और स्नेह का वातावरण हमेशा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं, बेटियों, ननदों और बहुओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहली बार हमारे क्षेत्र में इस तरह का परिवार में प्रेम और स्नेह बढ़ाने वाला कार्यक्रम पुलिस विभाग के द्वारा हुआ है। सभी ने एक स्वर में अपने परिवारों में समरसता बनाने का संकल्प लिया। आपस मे सास बहू, ननद भाभी, मां बेटी को माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर और गले लगवाकर सभी को विदा किया गया। संचालन डॉ आशीष श्रीवास्तव ने किया। चौकी इंचार्ज रवि शंकर पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वल्पाहार कराया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here