बांगरमऊ में गविष्ठि गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा का आगमन

0
100

उन्नाव।गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने एवम गौवंश संरक्षण हेतु जन-जागरण करने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी महाराज दिनांक १० जुलाई को बांगरमऊ विधान सभा में हाफिज़ाबाद स्थित बाबा बलखंडेश्वर मंदिर व् परशुराम मंदिर प्रांगण में प्रातः १०:०० बजे गविष्ठि गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा लेकर पधार रहे हैं।
यात्रा के प्रभारी डॉक्टर शशांक शेखर शुक्ला हैं व् संयोजक आचार्य ऋषि कांत मिश्रा जी हैं। यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए समाजसेवी शशांक शुक्ला जी ने बताया की यह यात्रा हर उस व्यक्ति को जोड़ने का प्रयास है जो की गौ माता का सम्मान करता है और बांगरमऊ में यात्रा के स्वागत में हर धर्म और जाती से लोग उल्लासपूर्वक जुड़ रहे हैं। साथ ही शशांक जी ने निवेदन छेत्र की जनता से निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में १० जुलाई को सुबह १० बजे बाबा बलखंडेश्वर मंदिर पहुंचकर शंकराचार्य जी के आशीर्वचन सुने व् उनका आशीर्वाद प्राप्त करे।
आचार्य ऋषि कांत जी ने बताया कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश कि सभी ४०३ विधान सभाओं से होकर गुजरेगी व् गौवंश संरक्षण हेतु जन-जागरण का कार्य करेगी। यात्रा में प्रमुखता से सहयोग कर रहे पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ल जी ने बताया कि यात्रा को लेकर जनता में बेहद उत्साह है और सर हिन्दू ही नहीं बल्कि मुस्लिम समाज से भी लोग यात्रा से जुड़ रहे है जो कि बांगरमऊ की गंगा जमुनी तहज़ीब की पहचान है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here