सरसौल,कानपुर।महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शीशूपुर के मजरा मिश्रीखेड़ा एवं हृदयखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री सतीश महाना जी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों का कुशलक्षेम जाना और सम्मानित नागरिकों के साथ बैठकर क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
संवाद के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।
ग्रामीणों ने अध्यक्ष के इस आत्मीय व्यवहार की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।




