थाना कोतवाली सदर , जनपद उन्नाव चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

0
55

उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया
वादी मुकदमा श्री शरीफुल हसन पुत्र जहीर अहमद नि0 मुल्लन तरफ म0न0 40 थाना कोतवाली सदर उन्नाव की लिखित तहरीर बावत अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटर साइकिल अपाचे रंग सफेद नम्बर UP 35 AP 7587 को चोरी कर ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 401/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर व दिनांक 04.07.2026 को वादी मुकदमा श्री अमन पुत्र पन्नालाल निवासी अब्बासबाग थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव की लिखित तहरीर बावत अज्ञात चोरो द्वारा वादी के चचेरे भाई की मोटर साइकिल वाहन सं0 यू0पी0 35 एम0 4189 सीडी डीलक्स रंग काला को चोरी कर ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 404/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर थाना कोतवाली पर पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 05.07.2026 को थाना कोतवाली पुलिस मय टीम द्वारा अभियोग से सम्बन्धित वांछित चोर को रात्रि गस्त/वाहन चेकिंग के दौरान हुसैन नगर चौराहा की तरफ से भूरी देवी तिराहे की तरफ जाने वाले रास्ते पर अभियुक्त नैमिश सिंह पुत्र मनोज सिंह विसेन निवासी ग्राम कुल्हा अटारा थाना आसीवन जिला उन्नाव हाल पता कल्याणी देवी थाना कोत0 उन्नाव उम्र करीब 20 वर्ष को एक अदद मोटर साइकिल अपाचे रंग सफेद बिना नंबर प्लेट के गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ करने पर बताया कि मैं और मेरा साथी सुमित सिंह पुत्र जनक सिंह ने मिलकर यह चोरिया की है । इस मोटर साइकिल के अलावा दो अन्य चोरी की मोटर साइकिलो को बेचने हेतु छिपा कर रखा है । जिस पर अभियुक्त की निशादेही पर इसी मोहल्ले में नई प्लाटिंग में सीमेंटेड बाउंड्री की चार दीवारी के अंदर से दो अन्य मोटर साइकिले अपाचे व डीलक्स बरामद की गयी । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार उन्नाव भेजा गया तथा प्रकाश मे आये अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here