बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर पारिवारिक सौहार्द एवं महिला सम्मान का दिया गया संदेश

0
61

उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जयप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना अचलगंज जनपद उन्नाव द्वारा एक “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन चौपाल के रूप में ग्राम अमरसस थाना अचलगंज जनपद उन्नाव में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा व थाना अध्यक्ष सुब्रत नारायण त्रिपाठी ,उ0नि0 अशोक कुमार दुबे व मिशन शक्ति केंद्र टीम सभी सदस्य उपस्थित रहे। सम्मेलन में सास, बहू, ननद, भाभी, मां, बेटियों एवं छात्राओं सहित ग्राम सभा के सम्मानित नागरिकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
चौपाल के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को पारिवारिक संबंधों में प्रेम, सम्मान एवं आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं द्वारा बताया गया कि परिवार की बहू को सदैव बेटी के समान सम्मान एवं स्नेह दिया जाना चाहिए तथा बहू और बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। साथ ही बहुओं को भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सास को मां के समान सम्मान देने तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here