मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार जीजा, साले की मौत

0
63

असोहा, उन्नाव।कालूखेड़ा बल्लफार्म मार्ग पर असोहा क्षेत्र के सिरवइया मोड़ के पास बाइक सवार जीजा, साले को डस्ट लादकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने टक्कर मार दी।जिससे बाइक ट्रैक्टर में फंसकर लगभग बीस मीटर तक घिसटती चली गई।सड़क पर बाइक घिसटने पर उसमें आग लग गई।जिससे पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है।

सोहरामऊ क्षेत्र के गांव चौपई निवासी 55 वर्षीय सूरत बेटे अमृतलाल के ससुर रामभजन की मौत होने पर रविवार दोपहर उसकी ससुराल असोहा क्षेत्र के गांव भटपुरा बाइक से गए थे।जहां बर्फ लाने के लिए वह अपने फुफेरे साले 55 वर्षीय रज्जन निवासी गिलशहामऊ ,असोहा के साथ बाइक से कालूखेड़ा जा रहे थे।तभी मोहनलालगंज – मौरावां मार्ग पर सिरवइया के पास मोड़ पर सामने से डस्ट लादकर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक उसी में फंसकर लगभग बीस मीटर तक घिसटती चली गई। सड़क पर घिसटने से बाइक में आग लग गई।घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो घायलों घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डाक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।सूरत की मौत से पत्नी रजाना,बेटे अमृतलाल,अम्बरलाल व रज्जन की मौत से पत्नी रजनी,बेटे राजकिशोर,महेश बेहाल रहे।
एसओ फूल सिंह ने बताया कि दिवगंत रज्जन के बेटे राजकिशोर की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here