सरसौल ब्लॉक में ग्राम सचिवालयों की सुविधाओं की हुई समीक्षा,एडीओ पंचायत की अध्यक्षता में बैठक, 62 पंचायतों के संसाधनों का लिया लेखा-जोखा

0
160

सरसौल,कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को सरसौल ब्लॉक सभागार में एडीओ पंचायत अशोक सचान की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर बुलाई गई इस बैठक में पंचायत सचिव और पंचायत सहायक शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम सचिवालयों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति परखना था। इस दौरान ब्लॉक की 62 ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में उपलब्ध कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट, बिजली, पंखे, कुर्सी-मेज, इन्वर्टर समेत अन्य उपकरणों की ग्रामवार समीक्षा की गई।

एडीओ पंचायत ने सभी सचिवों और सहायकों से उनके सचिवालयों की विस्तृत रिपोर्ट ली और जरूरी संसाधनों की कमी को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here