कानपुर नगर (सरसौल)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर बृजलाल वर्मा मेमोरियल महाविद्यालय, रेलवे स्टेशन सरसौल, फफूंवार, कानपुर नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शास्त्री जी के ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष अवधेश वर्मा, प्रबंधक सतीश वर्मा, मनीष वर्मा सहित समस्त कार्यालय सदस्य उपस्थित रहे।




