सरसौल में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न,पुलिस रही मुस्तैद, आयोजकों और लोगों ने दिखाया सौहार्द

0
67

सरसौल, कानपुर।महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत, मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि सरसौल क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जुलूस में शामिल हुए। जुलूस तय मार्गों से अनुशासन के साथ गुजरा।

सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सरसौल चौकी प्रभारी राजमोहन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने जुलूस मार्ग पर निगरानी रखी और यातायात सुचारु बनाए रखा। अधिकारियों ने आयोजकों से समन्वय कर कार्यक्रम शांतिपूर्ण कराया। देर रात तक चले आयोजन में क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग की सराहना की।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here