उन्नाव।मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद उन्नाव में दिनांक 18 जून 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 17 जून 2026 को कार्यक्रम स्थल भौनीखेड़ा, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव में श्री घनश्याम मीणा, जिलाधिकारी उन्नाव एवं श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करने, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा कार्यक्रम के दौरान समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।इस अवसर पर श्री सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), श्री अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), श्री अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी तथा श्री शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।




