पुरवा तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन झीलों तथा बड़े जलाशयो,में चिड़ी मारो का बोलबाला

0
23

असोहा,उन्नाव।पुरवा तहसील क्षेत्र की झीलों तथा बड़े जलाशयो में चिड़ी मारो का बोलबाला है। लेकिन इन लोगो पर कोई न तो कार्यवाही होती है न कोई रोक-टोक,गौर रहे कि पुरवा तहसील क्षेत्र में कई बड़ी झीले है और कई बड़े जलाशय है जिनमें पानी हर मौसम मेंभरा
रहता है। इन झीलों में ऊच गांव
किला,बचरौली,भादिन, कांथा असावर दऊ दरसवां आदि में बड़ी झीले है तो इन झीलों में देशी बिदेशी पंक्षियो का आना जाना तथा बसेरा रहता है।
इन चिड़ियो को पकड़ कर चिड़ी
मार पुरवा,मिर्री कलां,उन्नाव,लखनऊ की बाजारों में बेचते हैं वह भी खुलेआम, गौरतलब बात
तो यह है कि इस ओर न तो तहसील प्रशासन ध्यान दे रहा है नही वनविभाग और चिड़ी मार यह धन्धा बे रोक टोक चला रहे हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here