उन्नाव।मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद उन्नाव में प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 जून 2026 को कार्यक्रम स्थल भौनीखेड़ा, थाना कोतवाली सदर का संयुक्त निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान श्री घनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, सुश्री कृति राज मुख्य विकास अधिकारी, श्री सुशील कुमार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), श्री अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी तथा श्री शैलेन्द्र लाल अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं उससे संबंधित व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया।अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए समुचित कार्ययोजना के अनुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।




