ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर नगर में दर्जनों स्थानों सहित कोतवाली पुलिस ने किया भंडारे का आयोजन

0
49

बांगरमऊ,उन्नाव।जेष्ठ माह के शुभ मंगलवार को कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली मार्ग मोड़ पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया। सर्वप्रथम क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार और एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला ने भगवान बजरंग बली की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया। तत्पश्चात हजारों नागरिकों और यात्रियों ने भंडारे में पूड़ी-सब्जी और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय व अपराध निरीक्षक राकेश कुमार ने स्वयं अपने हाथों से लोगों को प्रसाद परोसा। इसी प्रकार नगर की नौनिहाल गंज बाजार स्थित बड़े हनुमान मंदिर, मोहल्ला खत्रियाना स्थित संतोषी माता मंदिर व बालाजी मंदिर में भी सक्षम शुक्ला, अभय रस्तोगी, हर्षित रस्तोगी व योगेश रस्तोगी द्वारा भी भंडारा आयोजित किया गया। श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भंडारे में पंडित रविशंकर दीक्षित महराज ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा नानामऊ मार्ग पर विपिन तिवारी ने भी भंडारे में श्रद्धालुओं को बूंदी और तहरी-खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर नगर में कोतवाली पुलिस सहित दर्जनो स्थानों पर हुआ भंडारे का आयोजन


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here