कल्याणपुर में देर रात दबंगों का तांडव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

0
56

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास नंबर-3 चौकी इलाके में देर रात खुलेआम दबंगई का मामला सामने आया। 8 से 10 बाइकों पर सवार युवकों ने अधिवक्ता अंकित दीक्षित समेत चार घरों पर जमकर पथराव कर दहशत फैला दी। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हर बाइक पर दो से तीन युवक सवार थे। सभी युवक गाली-गलौज करते हुए तेज रफ्तार में इलाके में पहुंचे और चलते-चलते घरों पर पत्थर बरसाने लगे। पथराव में घरों के बाहर खड़ी कई बाइक और स्कूटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें युवक उत्पात मचाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दिन पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। आरोप है कि नामजद दबंग पूर्व में भी कई विवादों और घटनाओं में शामिल रहे हैं तथा उनके मामले पुलिस चौकी तक पहुंच चुके हैं। बावजूद इसके आरोपियों में पुलिस कार्रवाई का कोई डर दिखाई नहीं दे रहा। मामले में लकी अग्निहोत्री, आर्यन अग्निहोत्री उर्फ फुतडू, आर्यन आर्या, हर्ष रावत, ओम चौधरी, नितेश दुबे और सूर्यांश कश्यप समेत 12 अज्ञात लोगों के नाम सामने आए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते दबंगों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो भविष्य में कोई बड़ी वारदात हो सकती है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here