फतेहपुर में युवक ने सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या, लेनदेन से परेशान होने का जिक्र

0
193

फतेहपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक आसिफ नाम के युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में पैसों के लेनदेन का जिक्र किया गया है। युवक ने दो लोगों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here