कानपुर। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच शनिवार को अर्मापुर थाना पुलिस ने मानवता और जनसेवा का परिचय देते हुए थाना परिसर के मुख्य द्वार पर राहगीरों के लिए शरबत वितरण अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने सड़क से गुजर रहे राहगीरों, रिक्शा व ई-रिक्शा चालकों, बाइक सवारों तथा मजदूरों को रोककर ठंडा रूहअफज़ा और शरबत पिलाया। तेज धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को इससे काफी राहत मिली।




