बोर्ड परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर छात्र को किया गया सम्मानित

0
8

उन्नाव।नगर के स्टेशन रोड स्थित श्री कृष्ण भूषण वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय में कक्षा 10 के छात्र आदित्य यादव को जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने विधायक श्रीकांत कटियार की गरिमामयी उपस्थिति में अंगवस्त्र, मोमेंटो व नगद धनराशि भेंटकर पुरुस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्री कटियार और पालिका अध्यक्ष श्री गुप्ता ने मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मंजुलता द्विवेदी, प्राधिकृत नियंत्रक किरन भारती, ज्ञानेश द्विवेदी, एडवोकेट शैलेन्द्र शुक्ला, मनोनीत सभासद विमल चंद्र शुक्ला, देवेंद्र पटेल, सावित्री, रामशंकर शर्मा, सुशील गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here