ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत

0
10

उन्नाव।बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम संभरखेडा़ के निकट अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ग्रामीणों की मदद से चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे यहां बांगरमऊ के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया।
बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव संभरखेड़ा निवासी 25 वर्षीय मुनेंद्र पुत्र कमलेश कोतवाली क्षेत्र के एक मिल में ट्रेक्टर चालक के रूप में काम करता था। गत सोमवार को देर रात वह ट्रेक्टर लेकर घर लौट रहा था। घर पहुंचने से पहले गांव के नजदीक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। चालक ट्रैक्टर के नीचे दबकर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह उसे ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और यहाँ के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात के समय परिजन जल्दबाजी में शव लेकर घर चले गए। किंतु बाद में अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया। बेहटा मुजावर थाना इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। हादसे के बाद से पत्नी दुर्गा देवी अपने दो अबोध बच्चों के साथ रोकर बेहाल है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। विवेक, जयप्रकाश, ज्ञानेंद्र व सतेंद्र उसके चार बड़े भाई है। सभी भाई अपने अपने परिवार के साथ अलग रहते है। मृतक मुनेंद्र ट्रेक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। ग्रामीणों में चर्चा है मृतक के पिता की भी करीब 20 वर्ष पूर्व एक मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी जबकि मां जीवित है जो पुत्रों के साथ रहती है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here