उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों का समाजसेवी व पूर्व प्रधान ने किया स्वागत सम्मान

0
25

असोहा, उन्नाव।आज सोमवार दोपहर 1 बजे असोहा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत उतरौरा में गाँव के यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं में अंश मिश्रा, रचित मौर्य, अंशु शुक्ला, प्रिया सिंह ,चाहत वर्मा, साजन मौर्य ,प्रथा सिंह, अनामिका शर्मा, अंशिका मिश्रा ,अनामिका वर्मा को पूर्व प्रधान व समाजसेवी लक्ष्मी चन्द द्विवेदी ने माला पहना कर मुह मीठा कराया साथ ही पेन भेट कर स्वागत सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आदित्य द्विवेदी, जयचंद द्विवेदी अभिषेक द्विवेदी ,विनय शुक्ला अंजनी द्विवेदी, योगेंद्र द्विवेदी रामजी द्विवेदी, कन्हैया मिश्रा,सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here