उन्नाव।बांगरमऊ नगर पालिका सभागार में मकानों के सूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रशिक्षण के दूसरे बैच के दूसरे दिन में मास्टर ट्रेनर ताहिर अली काजमी ने ट्रेनी मोबाइल डाउनलोड कराकर उसमें प्रश्न एक से प्रश्न चौतीस तक को भरने संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि जनगणना संबंधी डाटा गोपनीय एवं सुरक्षित रखा जाएगा। जनगणना प्रशिक्षण में अड़तालिस सुपरवाइजर एवं प्रगणक प्रशिक्षण ले रहे है।
मास्टर ट्रेनर शिवस्वरूप दुबे ने जनगणना में नागरिकों द्वारा प्रयोग कर रहे संसाधनों के बारे पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में जानकारी दी। संस्थानों में काम करने वाले कार्मिकों की जनगणना कैसे करेंगे इस बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।प्रशिक्षण में सेविना दीक्षित, अखिलेश गुप्ता, अजय सांगा, अनुज कुशवाहा, अनुराग गुप्ता, हरिवंश बहादुर, जय प्रकाश, जीवनी गौतम, नीरज देवी, सुशांत सिंह, पूजा, रंजना सिंह, ऋचा, शैलेन्द्र यादव, सना परवीन, सोनम, उमेश सविता, विजय करन सिंह, विशाल साहू, उपासना शुक्ला, रचना गुप्ता सहित आधा सैकड़ा सुपरवाइजर एवं प्रगणक उपस्थित रहे।




