बांगरमऊ,उन्नाव।चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर पलटी डी सी एम से बस टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई । इसी दौरान पीछे से आकर दूसरी बस भी भिड़ गई । हादसे में बस सवार व्यक्ति की मौत हो गई । जबकि 7 लोग घायल हुए।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया तथा घायलों को स्थानीय सी एच सी से रेफर कर दिया गया।
मालूम हो कि डी सी एम चालक अवधेश पुत्र मुन्नालाल निवासी ककरइया नादेमऊ थाना सौरिख जनपद कन्नौज अपनी गाड़ी में पार्सल का सामान लोडकर दिल्ली से बस्ती जा रहा था। तभी शुक्रवार की रात करीब 1 बजे बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव देवरखेडा के निकट चालक को झपकी आ गई जिससे वाहन अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से चढ़कर विपरीत लेन के मार्ग पर जाकर पलट गया। इसी दौरान जिंक बस सेवा की बस जो सवारियां लेकर लखनऊ से दिल्ली जा रही थी । पलटी डी सी एम से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई ।इसी दौरान गोरखपुर से जयपुर जाने वाली एक दूसरी बस ने उस बस में पीछे से टकरा गई।इस हादसे के बाद यूपीडा रेस्क्यू दल द्वारा अन्सी राजश्री नामक कंपनी की बस चालक के चालक रामचंद्र उर्फ रामसुंदर पुत्र हरिकिशन ,जिंक बस सेवा के चालक सुरेश चंद पुत्र ताराचंद निवासी गोधरा कला जनपद झुंझुनू राजस्थान,सुशील पुत्र धर्मु निवासी आजम गढ़,रवि कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी करौली राजस्थान,नागेन्द्र प्रसाद पुत्र ओसियर निवासी पटहेरवा जनपद कुशीनगर,मैनुद्दीन पुत्र मुस्तकीम निवासी तरकुलवा जनपद देवरिया व राकेश पुत्र बहादुर सिंह निवासी गोमती नगर लखनऊ इन सात लोगों को बांगरमऊ अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया । जहां पर डाक्टरों ने बस सवार राकेश पुत्र बहादुर सिंह निवासी गोमती नगर (मूल निवासी उत्तराखंड)को मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया।जबकि गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर सी ओ संतोष सिंह,कोतवाल अखिलेश चंद पांडेय सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पहुंच गए तथा हादसे के रेस्क्यू में सहयोग किया।



