कल्याणपुर,कानपुर। थाना क्षेत्र कल्याणपुर के केशव वाटिका में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग महिला की घर के अंदर ही निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मृतका के पति हरेन्द्र के अनुसार, वह गुरुवार दोपहर दवा लेने के लिए घर के बाहर से गेट का कुंडा लगाकर बाजार गए थे। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला। उन्होंने अंदर जाते हुए पत्नी निर्मला को आवाज लगाई, लेकिन अंदर का नजारा देख वह सन्न रह गए। कमरे के भीतर उनकी पत्नी का रक्तरंजित शव जमीन पर पड़ा था, जबकि घर का सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था।आलमारियों के लॉकर टूटे मिले, जिससे लूटपाट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हरेन्द्र ने शोर मचाते हुए पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी।सूचना पर एडीसीपी वेस्ट और कल्याणपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहन जांच में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Home CORRESPONDENT VAIBHAV GUPTA कल्याणपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में लूटपाट के बाद...




