बारात में गाना बजाने को लेकर विवाद, मारपीट में 14 आरोपी गिरफ्तार

0
20

बेतिया,बिहार।पश्चिम चंपारण बिहार पुलिस ने मारपीट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को पश्चिम चंपारण जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझरिया में बारात के दौरान मस्जिद के पास गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल स्थिति को नियंत्रित करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कराई।
इस मामले में दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर पुरुषोत्तमपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here