25 हजार का इनामी अपराधी शहबाज उर्फ परवेज आलम गिरफ्तार

0
13

पटना।बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटना जिले का 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी शहबाज उर्फ परवेज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोचा। आरोपी अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, पटना में दर्ज कांड संख्या 57/25 में वांछित था।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ पटना जिले के विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here